Home Breaking News आजम खान की अपील पर सुनवाई टली, अब 30 मार्च को होगी...

आजम खान की अपील पर सुनवाई टली, अब 30 मार्च को होगी अगली तारीख

14
0

रामपुर सेशन कोर्ट में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान से जुड़े दो पैन कार्ड मामले में चल रही अपील पर सोमवार को सुनवाई हुई, लेकिन फैसला नहीं आ सका। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 30 मार्च की तारीख तय की है।

सेशन कोर्ट लगातार दोनों पक्षों की दलीलें सुन रहा है। सोमवार को भी कोर्ट ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों को सुना। आजम खान की ओर से दाखिल अपील पर विस्तृत सुनवाई जारी है।

गौरतलब है कि रामपुर जिला कारागार में बंद आजम खान और अब्दुल्ला आजम खान को दो पैन कार्ड मामले में 7-7 साल की सजा सुनाई जा चुकी है, जिसके खिलाफ यह अपील दायर की गई है।

यह मामला वर्ष 2019 में थाना सिविल लाइंस में दर्ज हुआ था। शहर विधायक आकाश सक्सेना की शिकायत पर आजम खान और उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अब इस मामले में सभी की नजरें 30 मार्च को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां कोर्ट आगे की कार्यवाही तय करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here