Home Breaking News मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को किया...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को किया नमन

5
0

योगी आदित्यनाथ ने बलिदान दिवस के अवसर पर महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इन वीर सपूतों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम को देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बताया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि क्रांति की ज्योति प्रज्ज्वलित करने वाले इन अमर बलिदानियों का योगदान भारत के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उनका जीवन और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

सीएम योगी ने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों का बलिदान देश की आजादी की नींव है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। बलिदान दिवस पर उन्होंने सभी देशवासियों से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here