Home Breaking News प्रयागराज हादसे का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, मृतकों व घायलों के...

प्रयागराज हादसे का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, मृतकों व घायलों के लिए सहायता राशि का किया ऐलान

24
0

प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र में हुए कोल्ड स्टोरेज हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को संज्ञान लिया। उन्होंने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए और घायलों को तत्काल समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए।

सीएम योगी ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार पूरी तरह से पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here