Home Crime पुलिस मुठभेड़ में गौकसी का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में गौकसी का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

11
0

बाराबंकी में स्वाट टीम और थाना मसौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान गौकशी के मामले में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी उस्मान उर्फ कलेजी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, देर रात थाना मसौली क्षेत्र के धरौली मोड़ के पास गश्त के दौरान जकरिया की ओर से आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा और गिरफ्तारी से बचने के लिए टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे तुरंत उपचार के लिए सीएचसी बड़ागांव भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उस्मान उर्फ कलेजी निवासी बांसा, थाना मसौली के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी थाना मसौली और थाना सफदरगंज में दर्ज गोवध निवारण अधिनियम के मामलों में वांछित था और उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

फिलहाल पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here