गोरखपुर: यूपी की गोरखपुर पुलिस ने धर्मांतरण का प्रयास करने के मामले मां- बेटा सहित 4 लोगों को हिरासत में लिया. झाड़- फूँक, और इलाज़ के बहाने लोगों को बुलाकर पैसे का प्रलोभन देते फिर उनको धर्मांतरण कराने का प्रयास करते थे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया. पूछताछ में इसका मास्टरमाइंड बिहार का रहने वाला विल्सन नाम के व्यक्ति का नाम सामने आया. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है. पुलिस का कहना है कि इनका सीडीआर निकलवाया ताकि इनके फैले नेटवर्क का पता चल सके.
गोरखपुर के गुलरिहा पुलिस को रविवार को गोरखनाथ निवाशी शीतल मिश्रा ने लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि कुछ लोग धन का लालच देकर आयुष विश्वविद्यालय के आसपास, झाड़ फूंक, इलाज के नाम पर बुलाकर पैसे का प्रलोभन देकर धर्मांतरण का प्रयास कर रहे हैं. यह सिलसिला काफी दिन से चल रहा है. और कई स्थानों पर हो रहा है.सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची मां-बेटा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और धर्म परिवर्तन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है.आरोपियों की पहचान और पूछताछ में बिहार के एक व्यक्ति विल्सन का नाम सामने आया.उसके इशारे पर ही यह पूरा खेल चल रहा था.अब पुलिस इन आरोपियों के अन्य सहयोगियों और इनके गतिविधियों की जांच कर रही है।
ALSO READ:स्किल्ड वर्कफोर्स के दम पर उद्योगों के लिए आकर्षक बनता प्रदेश
सीओ सर्किल रवि कुमार सिंह बयान:

सीओ सर्किल रवि कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिला कि गुलरिहा का रहने वाला विक्की बिहार का रहने वाला विल्सन के साथ मिलकर विभिन्न लोगों को धर्मांतरण का प्रयास करा रहा है. इस संबंध में तत्काल गुलरिहा थाने पर अभियुक्त अमित सिंह पुत्र स्व0 जितेंद्र सिंह निवासी ग्राम परवरपार थाना रामकोला जनपद कुशीनगर हालपता तुरबारी थाना गोरखनाथ गोरखपुर व विक्की कुमार पुत्र महेंद्र निषाद निवासी सरहरी थाना गुलरिया गोरखपुर व कन्हैया यादव पुत्र दुर्गा लाल यादव पीपीगंज थाना पीपीगंज गोरखपुर और रीता देवी पत्नी जितेंद्र सिंह निवासी ग्राम परवरपार थाना रामकोला जनपद कुशीनगर हालपता तुरहाबारी थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर के खिलाफ मुकदमा संख्या 231/26 BNS धारा 3/5 उत्तर प्रदेश धर्म संपरिवर्त प्रतिषेध अधिनियम दर्ज किया गया. और चार अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है






