Home Accident वाराणसी में दिल दहला देने वाला हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट में ढहा मकान,...

वाराणसी में दिल दहला देने वाला हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट में ढहा मकान, भाई-बहन की दर्दनाक मौत

16
0

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि पूरा मकान पलभर में ढह गया और आसपास के कई घरों में दरारें आ गईं।यह घटना शहर के लहरतारा इलाके में हुई, जो काशी विश्वनाथ मंदिर से करीब 7 किलोमीटर दूर है। सुबह करीब साढ़े 7 बजे हुए इस हादसे के समय घर में एक ही परिवार के चार लोग मौजूद थे।विस्फोट के बाद मलबे में दबने से भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 31 वर्षीय ओम कुमार चौधरी और उनकी 28 वर्षीय बहन प्रीति उर्फ लक्ष्मी के रूप में हुई है।हादसे में मां गिरिजा देवी और बड़े भाई अमन चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों को मलबे से बाहर निकाला। घायलों को तुरंत बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की।मौके पर NDRF की टीम और पुलिस बल तैनात है, जबकि जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।एडीसीपी वरुणा जोन नीतू कादयान के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह गैस सिलेंडर का फटना सामने आया है। चार लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा गया, जिनमें से दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।फिलहाल, प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here