उत्तर प्रदेश की सियासत में कुछ बड़ा होने वाला है कुछ ऐसा, जो 2027 के चुनावी रण को पूरी तरह बदल सकता है, राज्य में सियासी हवा का रुख बदलता नजर आ रहा है, मंच बदल रहे हैं और अब मंच पर बड़े-बड़े चेहरे एक साथ दिखाई देने लगे हैं।
मंच पर साथ दिखे बड़े चेहरे, बढ़ी सियासी चर्चाएं

राजनीति में अक्सर कहा जाता है कोई मुलाकात यूं ही नहीं होती और कोई मंच यूं ही साझा नहीं किया जाता, हाल ही में जौनपुर में कई प्रभावशाली नेताओं का एक साथ मंच पर आना चर्चा का केंद्र बन गया, लेकिन यह पहली बार नहीं था इससे पहले गोंडा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बृजभूषण शरण सिंह और धनंजय सिंह की मुलाकात ने सियासी हलकों में हलचल पैदा कर दी थी, तब से ही यह चर्चा तेज हो गई कि उत्तर प्रदेश में क्षत्रिय नेतृत्व भविष्य के लिए किसी साझा रणनीति पर काम कर रहा है।
क्या बदल रहे हैं सामाजिक समीकरण?
राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, बीते कुछ समय से क्षत्रिय समाज को लेकर हो रही टिप्पणियां, सोशल मीडिया पर बहसें और कुछ नीतिगत फैसलों को लेकर असंतोष का माहौल बनता दिख रहा है, इसी पृष्ठभूमि में अब समाज के बड़े चेहरे खुलकर सामने आ रहे हैं, बृजभूषण शरण सिंह ने हाल ही में अपने बयान में कहा “दबदबा था, दबदबा है और दबदबा रहेगा और जब तक हम जिंदा हैं, समाज की लड़ाई लड़ते रहेंगे” उनके इस बयान को एक मजबूत राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जा रहा है, वहीं धनंजय सिंह ने इस मुलाकात को सिर्फ जातीय राजनीति तक सीमित न रखते हुए, सर्व समाज की एकता पर जोर दिया और कहा कि समय आ गया है कि जाति-पाति से ऊपर उठकर व्यापक एकजुटता बनाई जाए।

BJP के लिए चुनौती या सियासी रणनीति?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर यह जोड़ी इसी तरह साथ बनी रहती है, तो आगामी चुनावों में BJP के स्थानीय समीकरणों को चुनौती मिल सकती है, हालांकि, यह भी संभव है कि यह सब केवल सियासी दबाव बनाने की रणनीति हो ताकि भविष्य की राजनीति में अपनी भूमिका और ताकत को और मजबूत किया जा सके






