सिद्धू मूसेवाला के गाने “Barota” ने एक और बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया है। इस गाने के कमेंट सेक्शन ने 10 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सिद्धू मूसेवाला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल की ओर से पिन किए गए कमेंट में साफ कहा गया है कि जैसे ही कमेंट्स 20 मिलियन तक पहुंचेंगे, एक नया गाना रिलीज किया जाएगा। यही वजह है कि फैंस इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगातार कमेंट कर रहे हैं और इसे एक अभियान की तरह आगे बढ़ा रहे हैं।
यह सिर्फ एक संख्या नहीं, बल्कि फैंस के लिए एक इमोशन बन चुका है। आधा सफर पूरा हो चुका है और अब बाकी आधा रास्ता तय करने के लिए फैंस पूरी ताकत लगा रहे हैं।इतना ही नहीं, कमेंट सेक्शन में यह भी अपील की जा रही है कि इस गाने को दुनिया का सबसे ज्यादा कमेंट पाने वाला गाना बनाकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया जाए।
सिद्धू मूसेवाला की लीगेसी को आगे बढ़ाने के लिए फैंस का यह जुनून साफ दिखाता है कि उनका क्रेज आज भी उतना ही जिंदा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 20 मिलियन का आंकड़ा कब पार होता है और नया गाना कब सामने आता है।






