Home Accident बाइको की आमने सामने हुई भिड़ंत में तीन लोगो की दर्दनाक मौत

बाइको की आमने सामने हुई भिड़ंत में तीन लोगो की दर्दनाक मौत

22
0

सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां आमने-सामने हुई दो मोटरसाइकिलों की भीषण टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रॉबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर करकी गांव के पास हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

जानकारी के मुताबिक, जौनपुर के कुंभ मोकलपुर निवासी जय सिंह अपनी पत्नी सरिता सिंह के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि जय सिंह और सरिता सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, दूसरी बाइक सवार चंदू कोल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लोढ़ी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे में कृष्णा कोल और अक्षय कोल घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही करमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस दर्दनाक हादसे ने एक ही झटके में कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। पूरे इलाके में शोक का माहौल है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here