Home Dharm दुर्गा अष्टमी 2026: कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और सही टाइमिंग जानें

दुर्गा अष्टमी 2026: कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और सही टाइमिंग जानें

9
0

चैत्र नवरात्र की महाष्टमी 26 मार्च, गुरुवार को मनाई जाएगी। इस दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इसे किए बिना नवरात्र का पर्व अधूरा माना जाता है, मान्यता है कि छोटी कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनकी पूजा करने से विशेष पुण्य और आशीर्वाद प्राप्त होता है, हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल अष्टमी तिथि 25 मार्च को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट से शुरू होकर 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर महाष्टमी 26 मार्च को मनाई जाएगी।

कन्या पूजन के लिए इस दिन तीन शुभ मुहूर्त बताए गए हैं। पहला मुहूर्त सुबह 6 बजकर 16 मिनट से 7 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। दूसरा मुहूर्त सुबह 10 बजकर 56 मिनट से दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक है। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा, जिसे सबसे शुभ माना जाता है, अपनी सुविधा के अनुसार इन मुहूर्तों में कन्या पूजन किया जा सकता है।

कन्या पूजन की परंपरा के अनुसार, 2 से 10 वर्ष तक की कन्याओं को आमंत्रित किया जाता है, परंपरागत रूप से 9 कन्याओं के साथ एक छोटे बालक (बटुक) को भी पूजने की मान्यता है। घर आने पर कन्याओं का स्वागत फूलों से किया जाता है और उनके चरण धोकर उन्हें सम्मानपूर्वक बैठाया जाता है।

इसके बाद उनके माथे पर तिलक लगाया जाता है और अक्षत चढ़ाया जाता है। फिर उन्हें हलवा-पूरी और चने का भोग कराया जाता है, भोजन के बाद अपनी क्षमता अनुसार उन्हें दक्षिणा, उपहार या वस्त्र दिए जाते हैं, अंत में उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया जाता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here