Home Political news योगी ने दिया मंत्रियों को अल्टीमेटम! जनता के हितों से नहीं होगा...

योगी ने दिया मंत्रियों को अल्टीमेटम! जनता के हितों से नहीं होगा समझौता ?

10
0

उत्तर प्रदेश… जहाँ की राजनीति में कहा जाता है कि यहाँ की धूल भी सत्ता का रुख बदल देती है। लेकिन आज बात उस ‘धूल’ की नहीं, उस ‘बुलडोजर’ और उस ‘ब्रैंड’ की है जिसने लखनऊ से दिल्ली तक की धड़कनें बढ़ा दी हैं। योगी आदित्यनाथ! एक ऐसा नाम जो अब सिर्फ एक मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति का एक ‘अनकंट्रोलेबल ब्रैंड’ बन चुका है। जब विपक्ष ने घेराबंदी की, जब अपनों ने भीतर से सवाल उठाए और जब संगठन में असंतोष की चिंगारी सुलगने लगी… तो दुनिया ने सोचा कि शायद योगी बैकफुट पर आएंगे। लेकिन नहीं! शतरंज की बिसात बिछ चुकी है, और योगी ने अपनी वो चाल चली है जिसने विरोधियों के होश उड़ा दिए हैं। किसी भी सरकार की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हैं। लेकिन पिछले कुछ वक्त से यूपी की गलियों में एक नारा गूंज रहा था— ‘अधिकारी बेलगाम हैं और कार्यकर्ता लाचार’।योगी विधायकों और कार्यकर्ताओं की सुन नहीं रहे है .आरएसएस की बंद कमरों वाली बैठकों से जब ये फीडबैक निकलकर योगी की मेज पर पहुँचा, तो उन्होंने इसे फाइलों में नहीं दबाया।

ALSO READ क्या योगी को सत्ता से हटाने की तैयारी है चतुरंगिणी सेना? शंकराचार्य के मिशन पर बड़े सवाल

कहा जाता है कि पिछले एक महीने में योगी ने संघ के पदाधिकारियों के साथ आधा दर्जन से ज़्यादा गुप्त बैठकें कीं। उन्होंने सुना, उन्होंने समझा और फिर उन्होंने वो किया जो एक योगी’ ही कर सकता है। उन्होंने साफ कर दिया कि अगर संगठन के पैर में कांटा चुभेगा, तो उसका दर्द लखनऊ के ‘पंचम तल’ तक महसूस होगा।” “अब ज़रा कल्पना कीजिए… कैबिनेट की बैठक खत्म होती है और मुख्यमंत्री अचानक मंत्रियों को रुकने का आदेश देते हैं। ये कोई रूटीन मीटिंग नहीं थी, ये ‘योगी की पाठशाला’ थी। मंत्रियों को दो टूक कह दिया गया— ‘एसी कमरों का मोह छोड़िए, जिलों में जाइए और कार्यकर्ताओं के साथ ज़मीन पर बैठकर चाय पीजिए।’ योगी का संदेश लाउड एंड क्लियर था— ‘कार्यकर्ता ही सरकार है’। उन्होंने अधिकारियों को भी नहीं बख्शा। साफ़ कह दिया गया कि अगर किसी ज़िला अध्यक्ष की फाइल पर धूल जमी, तो उस अधिकारी की कुर्सी पर भी धूल जमने में देर नहीं लगेगी। इसीलिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहले ही योगी को एक परिपक्व राजनेता और कुशल प्रशासक बता चुके हैं। उन्होंने यहां तक कहा था कि योगी आदित्यनाथ केवल एक संत या राजनेता ही नहीं बल्कि आर्थिक समझ रखने वाले नेता भी हैं। अब हाल के फैसलों को देखकर यह बात काफी हद तक सही साबित होती दिख रही है। मुख्यमंत्री योगी ने मंत्रियों को निर्देश दिया कि वे अपने विभागों का बजट समय से खर्च करें और योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे यह सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी कहा कि अपने-अपने जिलों का नियमित दौरा करें और जिला, मंडल और ब्लॉक स्तर के भाजपा पदाधिकारियों के साथ सीधा संवाद बनाएं। उनका साफ कहना था कि कार्यकर्ताओं से दूरी सरकार और संगठन दोनों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को भी कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा या आरएसएस के कार्यकर्ताओं की शिकायतों को नजरअंदाज किया गया तो जिम्मेदारी तय होगी और कार्रवाई भी होगी। जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए कि हर महीने जिला अध्यक्षों के साथ बैठक कर समस्याओं का समाधान किया जाए और लंबित मामलों को प्राथमिकता पर निपटाया जाए। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि यह कदम केवल प्रशासनिक नहीं बल्कि एक बड़ा सियासी संदेश भी है।

2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा किसी भी तरह का अंदरूनी असंतोष नहीं चाहती। खासकर तब जब कुछ मुद्दों को लेकर परंपरागत वोट बैंक में हल्की नाराजगी की चर्चाएं भी सामने आती रही हैं। यही वजह है कि योगी आदित्यनाथ अब “डैमेज कंट्रोल” के साथ-साथ “संगठन सुदृढ़ीकरण” की रणनीति पर काम करते दिख रहे हैं। भाजपा के अंदर भी यह माना जाता है कि अगर संगठन मजबूत रहेगा तो सरकार की साख भी मजबूत रहेगी। साथ ही यह भी चर्चा है कि भाजपा के अंदर कुछ ऐसे चेहरे भी हैं जो योगी की बढ़ती लोकप्रियता से असहज रहते हैं। राजनीतिक गलियारों में यह भी कहा जाता है कि कुछ लोग नहीं चाहते कि योगी का कद राष्ट्रीय स्तर पर और बड़ा हो। हालांकि इन चर्चाओं के बीच योगी आदित्यनाथ का फोकस फिलहाल साफ नजर आता है — संगठन को साथ लेकर सरकार की छवि को और मजबूत करना। इसी रणनीति के तहत योगी का सख्त प्रशासनिक अंदाज एक बार फिर सामने आया है। संदेश साफ है – न अधिकारी मनमानी करेंगे, न मंत्री दूरी बनाएंगे और न ही कार्यकर्ताओं की अनदेखी होगी। अगर सियासी नजरिए से देखा जाए तो योगी आदित्यनाथ इस वक्त दो मोर्चों पर एक साथ लड़ाई लड़ रहे हैं – एक विपक्ष के खिलाफ और दूसरी संगठन के अंदर संतुलन बनाए रखने की। और यही वह बिंदु है जहां योगी का “एक्शन मोड” उनकी राजनीतिक शैली को अलग बनाता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि योगी का यह सख्त रुख कार्यकर्ताओं की नाराजगी कितनी जल्दी दूर करता है और क्या यह रणनीति 2027 के चुनाव से पहले भाजपा को और मजबूत आधार देने में सफल होती है। फिलहाल इतना जरूर है कि उत्तर प्रदेश की सियासत में योगी आदित्यनाथ ने यह साफ कर दिया है कि सरकार और संगठन के बीच दूरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वही दूसरी तरफ देखने वाली बात ये भी होगी कि विपक्ष ‘योगी के इस चक्रव्यूह’ को कैसे काटता है। फिलहाल तो इतना तय है कि यूपी की सियासत में ‘बॉस’ कौन है, ये योगी ने अपने एक्शन से एक बार फिर साबित कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here