फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक के घर खुशियों ने दस्तक दी है। वह अब पांचवीं बार पिता बन गए हैं। उनकी पहली पत्नी पायल मलिक ने अपने चौथे बच्चे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।
अरमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में पायल अस्पताल के बेड पर लेटी नजर आ रही हैं और अरमान अपने नवजात बच्चे को गोद में लिए हुए हैं। हालांकि, अभी तक बच्चे का चेहरा और जेंडर सामने नहीं आया है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “जच्चा-बच्चा दोनों ठीक हैं।”जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं और कुछ लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि बेटा हुआ है।
Also Read- 13 साल बाद खत्म हुआ लंबा इंतजार: हरीश राणा का निधन, गाजियाबाद में हुआ अंतिम संस्कार
डिलीवरी से पहले अरमान ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें अस्पताल में तैयारियां चल रही थीं। इस दौरान उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक भी पायल के साथ मौजूद थीं। पूरा परिवार नए मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था।
बता दें कि अरमान मलिक एक पॉपुलर यूट्यूबर हैं और Bigg Boss OTT Season 3 में भी नजर आ चुके हैं। शो के बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई थी।
अरमान ने दो शादियां की हैं। पायल मलिक अब चार बच्चों की मां बन चुकी हैं, जबकि कृतिका मलिक एक बच्चे की मां हैं। इस तरह अरमान कुल पांच बच्चों के पिता बन गए हैं।






