Home Breaking News भदोही में ‘मेरा लक्ष्य–मेरा संकल्प’ अभियान की शुरुआत, मंत्री ए के शर्मा...

भदोही में ‘मेरा लक्ष्य–मेरा संकल्प’ अभियान की शुरुआत, मंत्री ए के शर्मा ने दिलाया विकसित भारत का संकल्प

5
0

2047 तक विकसित राष्ट्र के निर्माण का आह्वान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद भदोही के जीआईसी ग्राउंड (ज्ञानपुर) में आयोजित भव्य कार्यक्रम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्म ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने ‘मेरा लक्ष्य–मेरा संकल्प’ अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक को अपना व्यक्तिगत लक्ष्य तय करने और उसे प्राप्त करने का संकल्प दिलाया।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर नागरिक की भागीदारी बेहद जरूरी है और अब समय आगे बढ़कर बड़े लक्ष्य हासिल करने का है।

व्यक्तिगत लक्ष्य से ही होगा देश का विकास

मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जब हर व्यक्ति अपने जीवन का लक्ष्य तय करेगा और उसे पाने के लिए संकल्पित होगा, तभी प्रदेश और देश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।
उन्होंने गांव, तहसील और ब्लॉक स्तर तक इस पहल को पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि यह अभियान जन-जन का आंदोलन बनना चाहिए।

सरकार के 9 वर्षों को बताया स्वर्णिम काल

मंत्री ए के शर्म ने केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए पिछले 9 वर्षों को ‘स्वर्णिम काल’ बताया।
उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, ऊर्जा, स्वास्थ्य, कृषि, आवास और कानून व्यवस्था जैसे क्षेत्रों में ऐतिहासिक सुधार हुए हैं, जिससे उत्तर प्रदेश आज अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है।

जनप्रतिनिधियों ने भी गिनाईं उपलब्धियां

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, सांसद विनोद बिंद, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर और ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया।

योजनाओं की जानकारी और स्टालों का निरीक्षण

कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, आवास योजना और निशुल्क खाद्यान्न योजना जैसी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की जानकारी दी।
उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और बच्चों द्वारा प्रस्तुत एंटी रोमियो विषयक नुक्कड़ नाटक की सराहना की।

अधिकारियों और जनसमूह की रही मौजूदगी

इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।भदोही में शुरू किया गया ‘मेरा लक्ष्य–मेरा संकल्प’ अभियान न केवल व्यक्तिगत विकास बल्कि विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here