Home Political news रामपुर में बढ़ी सियासी हलचल,अजय राय ने आजम खान के परिवार से...

रामपुर में बढ़ी सियासी हलचल,अजय राय ने आजम खान के परिवार से की मुलाकात

13
0

अजय राय ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान रामपुर पहुंचकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताआज़म खान के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आजम खान की पत्नी तंज़ीम फातिमा से उनके आवास पर जाकर बातचीत की।

रामपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अजय राय का भव्य स्वागत किया। उनके साथ जिला अध्यक्ष और अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। स्वागत के बाद अजय राय सीधे आजम खान के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने तंजीम फातिमा से मुलाकात की। यह मुलाकात लगभग एक घंटे से अधिक समय तक चली। मुलाकात के बाद अजय राय मीडिया के सामने आए और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला।

मीडिया से बातचीत में अजय राय ने कहा कि आजम खान के साथ जेल में अन्याय और उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोर्ट के आदेश के बावजूद सुविधाएं नहीं दी जा रहीं  उन्होंने कहा कि यह “जुल्म और ज्यादती की हद” है और जेल के अंदर आजम खान को प्रताड़ित किया जा रहा है।

अजय राय ने बताया कि उन्होंने तंजीम फातिमा से मुलाकात के दौरान उन्हें भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर पार्टी का हर कार्यकर्ता समर्थन के लिए तैयार रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here