उत्तर प्रदेश: प्रदेश में माफियाओं के प्रति कठोर कार्यवाही करने के प्रतीक के रूप में उभरा बुलडोजर अब बच्चों के बीच भी चर्चा का विषय बनता जा रहा है। इसका एक अनोखा उदाहरण आज गोरखपुर में देखने को मिला।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय गोरखपुर के दौरे पर हैं जहां आज प्रात काल भ्रमण के दौरान उन्हें कानपुर की 5 वर्षीय बच्ची यशस्विनी ने बुलडोजर का एक खिलौना भेंट किया। यह मुलाकात परिसर में हुई, जहां मुख्यमंत्री नियमित रूप से लोगों से मिलते हैं।बताया जा रहा है कि बच्ची यशस्विनी अपने परिवार के साथ मंदिर दर्शन के लिए आई थी।
मुख्यमंत्री को सामने देखकर उसने उत्साहपूर्वक उन्हें बुलडोजर का खिलौना भेंट किया, जिसे सीएम ने मुस्कुराते हुए स्वीकार किया और बच्ची को आशीर्वाद दिया। उत्तर प्रदेश में ‘बुलडोजर’ को पिछले कुछ समय से सुशासन, सख्त कानून व्यवस्था और अपराधियों व माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। यही वजह है कि यह प्रतीक अब आम लोगों के साथ-साथ बच्चों की बातचीत का भी हिस्सा बनता जा रहा है।






