Home Dharm गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी का कन्या पूजन: चरण पखारकर किया सम्मान,...

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी का कन्या पूजन: चरण पखारकर किया सम्मान, कन्याओं को कराया भोजन

9
0

गोरखपुर। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे विधि-विधान के साथ कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने छोटी-छोटी कन्याओं के चरण पखारकर उनका पूजन-अर्चन किया और उन्हें भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चारण के बीच कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई, तिलक लगाया और श्रद्धा भाव से उनके चरण धोए। इसके बाद कन्याओं को प्रसाद स्वरूप भोजन परोसा गया। मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

ALSO READ:योगी सरकार शिक्षा और आवासीय सुविधाओं को दे रही नई दिशा

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नवरात्र में कन्या पूजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अहम हिस्सा है, जिसमें नारी शक्ति को देवी स्वरूप मानकर सम्मान दिया जाता है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना भी की।गोरखनाथ मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी नवरात्र के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और पूजन कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here