देशवासियों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है। एक तरफ जहां पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण पूरी दुनिया में तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, वहीं भारत के लिए दो बड़ी सकारात्मक खबरें आई हैं। पहली खबर यह कि ईरान ने भारत को अपना मित्र बताते हुए भारतीय तेल जहाजों के लिए रास्ता सुरक्षित रखने का भरोसा दिया है। और दूसरी बड़ी राहत यह कि मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती कर आम जनता को महंगाई के झटके से बचाने का प्रयास किया है।
ALSO READ LPG संकट के बीच मजदूरों का पलायन शुरू ! लाखों की संख्या में लोगो की घर वापसी

न्यूज़ एजेंसी PTI के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 73 डॉलर से बढ़कर 105 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी है। ऐसी स्थिति में भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ना लगभग तय माना जा रहा था। लेकिन केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में करीब 10 रुपये तक की कटौती कर कीमतों को बढ़ने से रोक दिया।पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर लगभग 3 रुपये कर दी गई है, जबकि डीजल पर 10 रुपये की ड्यूटी को शून्य कर दिया गया है। इसका सीधा मकसद आम जनता को राहत देना और महंगाई को काबू में रखना है। हालांकि लोगों के मन में सवाल है कि क्या कल से पेट्रोल-डीजल 10 रुपये सस्ता हो जाएगा? तो इसका जवाब है – अभी इसकी संभावना कम है। क्योंकि सरकार की इस कटौती का फायदा सीधे दाम घटाने में नहीं बल्कि संभावित बढ़ोतरी को रोकने में इस्तेमाल किया गया है। यानी जो कीमतें बढ़ सकती थीं, अब वे स्थिर रह सकती हैं।सरल शब्दों में समझें तो सरकार के इस फैसले से पेट्रोल-डीजल सस्ता भले तुरंत न हो, लेकिन महंगा होने से जरूर बच गया है – और मौजूदा हालात में यह भी किसी बड़ी राहत से कम नहीं माना जा रहा है।






