माफिया अतीक अहमद और पूजा पाल के हालिया बयान को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गर्म हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूजा पाल द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को “धुरंधर” कहे जाने पर व्यंग्य किया और कहा कि उन्हें गुमराह किया गया है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि उनके विधायक को किसने प्रभावित किया और इस मामले में एफआईआर कहां दर्ज कराई जाए।
ALSO READ BJP में बगावत? अपनी ही पार्टी के MLC ने सरकार और अधिकारियों पर उठाये बड़े सवाल |

अखिलेश यादव के इस बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि एफआईआर तो उस खून से सने इतिहास पर होनी चाहिए, जब राजू पाल की हत्या के आरोपियों को सपा ने संरक्षण दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने माफियाओं को राजनीतिक ताकत दी और अब गुमराह करने की बात कर रही है।पंकज चौधरी ने यह भी कहा कि अब पाल समाज सपा की राजनीति को समझ चुका है और विकास की राजनीति के साथ खड़ा है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के चुनाव में जनता सपा को जवाब देने के लिए तैयार है।गौरतलब है कि पूजा पाल, जो कौशांबी की चायल सीट से सपा विधायक रह चुकी हैं और दिवंगत विधायक राजू पाल की पत्नी हैं, उन्हें पिछले साल योगी सरकार की कानून-व्यवस्था की तारीफ करने के बाद सपा से निष्कासित कर दिया गया था।






