प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध मां बाराही देवी धाम के सौंदर्यीकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। शासन की ओर से मंदिर परिसर के विकास एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 76 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इस राशि से मंदिर परिसर में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। प्रस्तावित कार्यों में परिसर का सुंदरीकरण, पाथवे निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और स्वच्छता से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार शामिल है। इसके साथ ही धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पूर्व विधायक धीरज ओझा ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मां बाराही देवी धाम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसके विकास से न केवल श्रद्धालुओं को लाभ होगा, बल्कि रानीगंज क्षेत्र को नई पहचान भी मिलेगी।
मां बाराही धाम के विकास के लिए प्रयासरत हैं पूर्व विधायक धीरज ओझा
यह पहला अवसर नहीं है जब धाम के विकास के लिए राज्य सरकार ने धनराशि जारी की हो इसके पहले भी पूर्व विधायक धीरज ओझा की मांग पर मां बाराही धाम के विकास के लिए राज्य सरकार ने बजट जारी किया था मां बाराही देवी धाम पर 1 महोत्सव आयोजित करके पूर्व विधायक धीरज ओझा ने पूरे प्रदेश वासियों का ध्यान रानीगंज स्थित धाम की ओर खींचा था पूर्व विधायक धीरज ओझा लगातार सनातन धर्म से जुड़े मठ मंदिरों के विकास के लिए प्रयासरत रहते हैं 2017 से 2022 तक विधायक रहते हुए पूर्व विधायक धीरज ओझा ने बाराही द देवी धाम के लिए जो विकास योजनाओं की योजना पद तरीके से तैयारी की थी अब इसका असर धरातल पर दिख रहा है इस मौके पर पूर्व विधायक धीरज ओझा ने योगी सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया l






