Home Uttrakhand देहरादून में BJP का प्रशिक्षण शिविर, मुख्यमंत्री धामी ने कार्यकर्ताओं को किया...

देहरादून में BJP का प्रशिक्षण शिविर, मुख्यमंत्री धामी ने कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित

8
0

आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन को और धार देने के उद्देश्य से देहरादून में भाजपा का मंडल प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा और उन्हें संगठन की मजबूती का मंत्र दिया।प्रशिक्षण वर्ग के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संगठन की ताकत उसके कार्यकर्ताओं से ही आती है, और उन्हें समय-समय पर प्रशिक्षण देना बेहद आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, नया उत्साह और नई दिशा देता है, जिससे वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसे विकास की मुख्यधारा से जोड़ सकें।मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ताओं को हर चुनौती को अवसर में बदलने की क्षमता विकसित करनी चाहिए और जनसेवा के प्रति संवेदनशीलता और समर्पण बनाए रखना चाहिए।इसके साथ ही उन्होंने संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से जनता तक पहुंच सके।

मुख्यमंत्री धामी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here