Home Cricket वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी के सामने चेन्नई पस्त,राजस्थान की धमाकेदार शुरुआत

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी के सामने चेन्नई पस्त,राजस्थान की धमाकेदार शुरुआत

36
0
Vaibhav Suryavanshi of Rajasthan Royals celebrates after scoring a fifty during Match 3 of the TATA Indian Premier League 2026 between Rajasthan Royals and Chennai Super Kings at ACA Stadium , Guwahati, India, on March 30, 2026. Photo by Deepak Malik / CREIMAS for IPL

आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले मेंराजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई को 8 विकेट से हराकर आईपीएल मे अपने पहके मैच में बड़ी जीत दर्ज की। गुवाहाटी में खेले गए इस मैच में राजस्थान ने 47 गेंद पहले ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 127 रन पर ऑलआउट हो गई। राजस्थान के गेंदबाजों ने शुरू से ही दबाव बनाए रखा। जोफ्रा आर्चर , बर्गर और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। और चेन्नई को चोटे से स्कोर पर रोक दिया।

128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। टीम ने सिर्फ 12.1 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से मैच जीत लिया। इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे ओपनर वैभव सूर्यवंशी , जिन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा।

वैभव सूर्यवंशी ने महज 17 गेंदों में 52 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो आईपीएल इतिहास की संयुक्त रूप से तीसरी सबसे तेज फिफ्टी बन गई।

राजस्थान के कप्तान रियान पराग का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला पूरी तरह सही साबित हुआ। गेंदबाजों ने पहले चेन्नई को कम स्कोर पर रोका और फिर बल्लेबाजों ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर टीम को शानदार जीत दिलाई। इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने सीजन में अपनी ताकत का दमदार प्रदर्शन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here