Home Breaking News चाय की पत्तियां तोड,कर्मचारियों संग ली सेल्फी चाय बगान में दिखा पीएम...

चाय की पत्तियां तोड,कर्मचारियों संग ली सेल्फी चाय बगान में दिखा पीएम मोदी का अनोखा अंदाज

13
0

असम विधानसभा चुनाव 2026 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को डिब्रूगढ़ स्थित एक चाय बागान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने चाय की पत्तियां तोड़ीं और बागान कर्मचारियों के साथ सेल्फी भी ली। प्रधानमंत्री मोदी ने चाय को “असम की आत्मा” बताते हुए स्थानीय चाय उद्योग की सराहना की।

दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने बागान में काम कर रही महिलाओं से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने इस मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “चाय असम की आत्मा है! यहां की चाय पूरी दुनिया में पहुंच चुकी है। आज सुबह डिब्रूगढ़ में मैंने एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम करने वाली महिलाओं से बातचीत की। यह एक बहुत ही यादगार अनुभव था।”

असम की सभी 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल 2026 को मतदान होगा और वोटों की गिनती 4 मई 2026 को की जाएगी। इस दौरे को चुनावी रणनीति और किसानों, बागान कर्मचारियों के बीच संवाद के तौर पर देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here