Home Crime हैवान बाप ने बेटी को कर डाला गर्भवती! मां काम से बाहर...

हैवान बाप ने बेटी को कर डाला गर्भवती! मां काम से बाहर जाती फिर करता था रेप

6
0

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक 16 साल की किशोरी, जो अपने घर की चहारदीवारी को दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह समझती थी, उसे नहीं पता था कि उसी छत के नीचे एक हैवान छिपा बैठा है। बच्ची के सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया।घटना का खुलासा तब हुआ जब किशोरी के पेट में अक्सर दर्द रहने लगा। मां ने पहले तो इसे सामान्य समस्या समझकर घरेलू उपचार किए, लेकिन जब कोई फायदा नहीं हुआ तो वह मंगलवार को अपनी बेटी को लेकर अस्पताल पहुंची। अस्पताल में चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अल्ट्रासाउंड (Ultrasound) किया। रिपोर्ट आते ही डॉक्टर और मां दोनों सन्न रह गए; जांच में पुष्टि हुई कि किशोरी 4 माह की गर्भवती है। हत्या की धमकी देकर चुप कराता था आरोपी

also read “मोदी-शाह कह दें तो उसी दिन छोड़ दूंगा राजनीति” – साक्षी महाराज का भावुक बयान, यूपी की सियासत में हलचल

गर्भवती होने की बात सामने आते ही किशोरी फफक-फफक कर रो पड़ी और उसने अपने सौतेले पिता की घिनौनी करतूतों को बयां किया। उसने बताया कि जब भी उसकी मां खेत पर काम करने या किसी घरेलू काम से बाहर जाती थी, पीछे से सौतेला पिता उसके साथ दरिंदगी करता था। जब उसने विरोध करने की कोशिश की, तो आरोपी उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी देता था। इसी खौफ के कारण वह इतने महीनों तक खामोश रही और अपनी मां को भी कुछ नहीं बता सकी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ (CO) प्रगति चौहान ने बताया कि बुधवार को पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here