Home Uttar Pradesh गोरखपुर में सीएम योगी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के...

गोरखपुर में सीएम योगी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

29
0

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे और मुख्यमंत्री से सीधे संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता की हर समस्या का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों को संवेदनशीलता के साथ लिया जाए और पीड़ितों को संतोषजनक न्याय दिलाया जाए। जनता दर्शन में आए लोगों को आश्वस्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “चिंता मत करिए, सरकार आपकी हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई करेगी।”

मुख्यमंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि शासन स्तर से सभी शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और समयबद्ध तरीके से उनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान कई मामलों में योगी आदित्यनाथ ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए, जिससे फरियादियों को त्वरित राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here