Home National ईरान-इज़राइल तनाव पर भारत अलर्ट, ऊर्जा मंत्री बोले—बिजली सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित

ईरान-इज़राइल तनाव पर भारत अलर्ट, ऊर्जा मंत्री बोले—बिजली सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित

17
0

ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि भारत में इसका असर फिलहाल नजर नहीं आ रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने साफ किया है कि देश और प्रदेश में बिजली व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।बलिया पहुंचे ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ईरान-इज़राइल के बीच जारी तनाव का भारत के बिजली उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ा है।उन्होंने बताया कि प्रदेश में बिजली उत्पादन और सप्लाई सुचारू रूप से जारी है और कहीं भी किसी तरह की कमी या संकट की स्थिति नहीं है“

ALSO READ:आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर लिया तगड़ा एक्शन!डिप्टी लीडर पद से हटाया ?

A.K. शर्मा,ऊर्जा मंत्री बयान

बिजली उत्पादन पूरी तरह सामान्य है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। सरकार हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और पूरी तैयारी के साथ काम कर रही है।”ऊर्जा मंत्री ने यह भी कहा कि देश मजबूत नेतृत्व में सुरक्षित है और किसी भी वैश्विक चुनौती का सामना करने में सक्षम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी तरह की अफवाह या डर में न आएं।सरकार का साफ संदेश है—अंतरराष्ट्रीय तनाव के बावजूद देश में बिजली व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है और आम जनता को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here