आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत की तलाश में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें अपने-अपने पहले मुकाबले में हार का सामना कर चुकी हैं, ऐसे में यह मैच उनके लिए वापसी का मौका बन गया है।
कोलकाता को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों हार झेलनी पड़ी थी, जहां टीम के कप्तानरहाणे ने शानदार बल्लेबाजी कर संघर्ष जरूर दिखाया। वहीं दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल के उद्घाटन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मात दी थी, लेकिन उस मैच में हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की थी अब एक बार फिर दोनों टीमों की नजर अपने-अपने कप्तानों पर टिकी होगी, जिनसे उन्हें बड़ी पारी और मजबूत नेतृत्व की उम्मीद है। यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि आत्मविश्वास वापस पाने की जंग भी है।
दोनों ही टीमें हर हाल में इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेंगी। ऐसे में मैदान पर रोमांच, आक्रामकता और कड़ी टक्कर देखने को मिलना तय है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस अहम भिड़ंत में कौन सी टीम जीत का खाता खोलने में सफल रहती है।






