Home Uttrakhand देहरादून में अपराधियों पर प्रहार, सीएम धामी ने कहा “देवभूमि में नहीं...

देहरादून में अपराधियों पर प्रहार, सीएम धामी ने कहा “देवभूमि में नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी”

7
0

देहरादून में बढ़ते अपराध को लेकर पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि राज्य में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी सूरत में अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सीएम धामी ने बताया कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस द्वारा व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें कई अपराधियों और गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लिया गया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, उन्हें चिन्हित कर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने देहरादून की विशेष स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में छात्र पढ़ने आते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, खासकर देहरादून, लंबे समय से विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को अपनाता रहा है और इस माहौल को सुरक्षित बनाए रखना जरूरी है।

सीएम धामी ने दोहराया कि “यह देवभूमि है और यहां अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। जो भी कानून तोड़ेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” सरकार के इस कड़े रुख के बाद माना जा रहा है कि राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आने वाले समय में और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here