Home Cricket पंजाब के सामने अपनी पहली जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई

पंजाब के सामने अपनी पहली जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई

20
0

आईपीएल 2026 के 19वें सीजन के सातवें मुकाबले में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स  आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक में खेला जाएगा।

पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में वह अपने घरेलू मैदान पर जीत का खाता खोलने की कोशिश करेगी। वहीं, पंजाब किंग्स ने अपने घर पर गुजरात टाइटन्स को हराया था और अब चेन्नई पहुंची है।

चेपॉक की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, खासकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को बड़ी स्कोरिंग का मौका मिलता है। धीमी गति और फ्लैट ट्रैक के कारण स्पिनर्स भी मैच में अहम भूमिका निभा सकते हैं। आईपीएल के इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 32 मैच खेले गए हैं। जिसमे चेन्नई ने 16 और पंजाब ने जीते भी 16 मैच जीते है।

पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच दो बार मुकाबला हुआ था, और दोनों ही बार जीत पंजाब किंग्स के नाम रही। इस बार चेन्नई घरेलू मैदान पर बदला लेने उतरेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here