असम में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी रण में अपनी ताकत झोंकते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतारा है। सीएम योगी आज से असम में अपने चुनावी दौरे की शुरुआत कर रहे हैं, जहां वे कई अहम जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार, योगी आदित्यनाथ असम के बरपेटा और बरछला विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इन क्षेत्रों को राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, असम में सीएम योगी की रैलियों की मांग लगातार बढ़ रही है। पार्टी नेतृत्व मानना है कि उनके प्रभावी भाषण चुनावी माहौल को पार्टी के पक्ष में मोड़ने की क्षमता रखते हैं।
योगी की रैलियां खास तौर पर उन इलाकों में असर डाल सकती हैं, जहां हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के मुद्दे प्रभावी हैं। इसके अलावा, वे पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी जोश भरने का काम करते हैं, जिससे जमीनी स्तर पर चुनाव प्रचार को गति मिलती है।
फिलहाल, असम में चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है और सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि योगी आदित्यनाथ की रैलियां बीजेपी के लिए कितनी फायदेमंद साबित होती हैं।






