Home Political news ओपी राजभर का मायावती को खुला ऑफर! बीजेपी के उड़े होश ?

ओपी राजभर का मायावती को खुला ऑफर! बीजेपी के उड़े होश ?

12
0

उत्तर प्रदेश की राजनीति में अगर “पलटी मारने की कला” पर कोई पीएचडी देनी हो तो शायद ओमप्रकाश राजभर का नाम सबसे ऊपर आएगा। जैसे-जैसे 2027 का चुनाव करीब आ रहा है, वैसे-वैसे नेताओं को अपनी राजनीतिक कीमत याद आने लगी है। कभी सपा के साथ, फिर बीजेपी के साथ और अब बसपा की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाने का इशारा… यानी राजभर का सियासी संदेश बिल्कुल साफ है – “राजनीति में स्थायी कुछ नहीं होता, बस टाइमिंग सही होनी चाहिए।”

ALSO READ 558 मदरसों पर ताला ? कट्टरपंथियों पर योगी का तगड़ा एक्शन ?

अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर ओमप्रकाश राजभर ने इस बार खुद को ही “सबसे बेहया नेता” बता दिया। लेकिन साथ ही एक बड़ा राजनीतिक संकेत भी दे दिया। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में सबसे मजबूत पिछड़ा-दलित गठबंधन बन सकता है तो वह राजभर समाज और मायावती का हो सकता है और अगर ऐसा हो गया तो कोई उन्हें और “बहन जी” को हरा नहीं पाएगा। राजभर ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर को मानने वाले हर पार्टी में हैं और कांशीराम की विचारधारा हर दल में मौजूद है। उन्होंने अपने अंदाज में कहा – “हम तो खरी बात कहते हैं, गोली चले चाहे छर्रा। अगर उनके सियासी सफर पर नजर डालें तो 2022 में वह समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़े, लेकिन नतीजे आने के बाद बीजेपी के साथ चले गए और योगी सरकार में मंत्री बन गए। अब मायावती के साथ संभावित गठबंधन की बात को कई लोग उनकी राजनीतिक प्रासंगिकता बनाए रखने की कोशिश भी मान रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राजभर के इस बयान से फिलहाल बीजेपी को कोई बड़ा नुकसान होता नहीं दिख रहा, क्योंकि उनके लगातार बदलते राजनीतिक रुख को सभी पार्टियां समझती हैं। अब सवाल सिर्फ इतना है – क्या यह सिर्फ बयान की राजनीति है या 2027 से पहले कोई नई सियासी पटकथा लिखी जाने वाली है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here