नैनीताल की ठंडी वादियों में इस बार मौसम नहीं, बल्कि एक “वीआईपी बेटे” का गर्म मिजाज चर्चा में है! बीजेपी विधायक के बेटे को शायद लगा ,,कि पापा की कुर्सी का पास ही उसका ट्रैफिक पास है, लेकिन सामने मुस्लिम एसडीएम नवाजिश खालिक थे, जिन्होंने एक ही झटके में “तुम जानते नहीं मेरे पापा कौन हैं” वाली हेकड़ी निकाल दी। नियम तोड़कर हॉर्न बजाना और फिर रौब झाड़ना राहुल पटेल को महंगा पड़ गया, क्योंकि इस बार कानून ने VIP नहीं बल्कि आम नागरिक की तरह ट्रीटमेंट दिया।
ALSO READ असम को नहीं बनने देंगे लव जेहाद व लैंड जेहाद की धरतीः मुख्यमंत्री योगी

दरअसल मामला उत्तराखंड के नैनीताल का है, जहां यूपी के फतेहपुर जिले की जहानाबाद सीट से बीजेपी विधायक राजेंद्र पटेल के बेटे राहुल पटेल अपने दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे थे। माल रोड पर भारी जाम के बीच उनकी फॉर्च्यूनर का ड्राइवर लगातार हॉर्न बजा रहा था, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद एसडीएम नवाजिश खालिक ने जब गाड़ी रुकवाई और पूछताछ की, तो राहुल ने नियम मानने के बजाय रौब दिखाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि उसने कहा – “तुम जानते नहीं, मेरे पापा विधायक हैं।” इतना ही नहीं, उसने बड़े अधिकारियों को फोन करने की धमकी भी दे डाली। लेकिन एसडीएम ने साफ कर दिया कि यहां कानून का राज चलता है, न कि सियासी रसूख का। जांच में गाड़ी के दस्तावेज अधूरे मिले और ड्राइवर लाइसेंस भी नहीं दिखा पाया। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी सीज कर दी। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन का समर्थन किया और कहा – कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए, चाहे वह विधायक का बेटा ही क्यों न हो।






