देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल और एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने ग्राउंड निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम और पुलिस प्रमुख ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक के मार्ग का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़कों की मरम्मत, पैचवर्क और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मार्ग को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाए रखा जाए।
सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसके अलावा, महेंद्र ग्राउंड में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया गया। पंडाल, पार्किंग, पेयजल और शौचालय जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और सभी विभागों को समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सख्त संदेश दिया है कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।






