Home Breaking News पूजा कार्यक्रम में दो महिला विधायकों के बीच नोकझोंक, वीडियो वायरल

पूजा कार्यक्रम में दो महिला विधायकों के बीच नोकझोंक, वीडियो वायरल

30
0

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पूजा कार्यक्रम के दौरान भाजपा और सपा की दो महिला विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।

फतेहपुर जिले के खागा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक पूजा कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब भाजपा विधायक कृष्णा पासवान और सपा विधायक उषा मौर्य आमने-सामने आ गईं। बताया जा रहा है कि दोनों नेता एक ही कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। इसी दौरान कार्यक्रम के क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कृष्णा पासवान ने कार्यक्रम को अपने विधानसभा क्षेत्र खागा का हिस्सा बताते हुए आपत्ति जताई, जबकि उषा मौर्य ने इसे सार्वजनिक कार्यक्रम बताते हुए किसी एक विधानसभा क्षेत्र तक सीमित मानने से इनकार कर दिया।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो तू-तू मैं-मैं तक पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों और आयोजकों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला और मामला शांत कराया।इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जिस पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here