Home Uttar Pradesh योगी सरकार ने सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले महापुरुषों की प्रतिमा...

योगी सरकार ने सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले महापुरुषों की प्रतिमा लगाने का किया ऐलान

21
0

14 अप्रैल को संविधान रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती डॉ भीमराव अंबेडकर देश की सियासत में आज भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं दलित वोट बैंक की सियासत के लिए राजनीतिक दल डॉ अंबेडकर जयंती के दिन खुद को डॉक्टर अंबेडकर का सच्चा सिपाही और उनका सबसे बड़ा उत्तराधिकारी साबित करने में जुटे रहते हैं आगामी 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती ऐसे में अंबेडकर जयंती के पहले उत्तर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है समाजवादी पार्टी बसपा और बीजेपी के बीच अंबेडकर जयंती के दिन बड़े कार्यक्रम करने और बड़ी घोषणाएं करने का दौर जारी है लेकिन इस बीच प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अंबेडकर जयंती के पहले कैबिनेट की बैठक के दौरान बड़ा ऐलान किया योगी सरकार डॉ अंबेडकर की प्रतिमा के ऊपर छत्र लगाएगी बाउंड्री वॉल और सुंदरीकरण का कार्य होगा योगी सरकार यूपी की हर विधानसभा में सामाजिक न्याय के लिए लड़ाई लड़ने वाले महापुरुषों के 10 स्मारक का विकास करवाएगी रविदास कबीर ज्योतिबा फुले वाल्मीकि जैसे सामाजिक न्याय के प्रणेता महापुरुषों की भी मूर्तियां इस योजना में शामिल है डॉ आंबेडकर के स्मारकों के विकास के लिए योगी सरकार 403 करोड रुपए खर्च करेगी इस बड़ी योजना के ऐलान के साथी प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भी दलित वोट बैंक पर फोकस बढ़ा दिया है भाजपा संगठन की ओर से भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है जहां भाजपा संगठन के कार्यकर्ता पदाधिकारी नेता दलित बस्तियों में शोभायात्रा में शामिल होंगे और केंद्र प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना से दलितों की जीवन स्तर में आए सुधार की जानकारी देंगे

गांव गांव कार्यक्रम आयोजित करेगी सपा

2024 के चुनाव में समाजवादी पार्टी गठबंधन को दलितों का वोट यूपी में सबसे ज्यादा मिला यही वजह है कि डॉक्टर अंबेडकर की जयंती के दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़े कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए और गांव-गांव जाकर डॉक्टर अंबेडकर के विचारों के बारे में लोगों को जानकारी देने और समाजवादी पार्टी की नीतियों के बारे में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए सपा विधायक डॉक्टर आरके वर्मा ने कहा बीजेपी का दलित प्रेम बीजेपी का अंबेडकर प्रेम केवल चुनाव में वोट लेने के लिए है भारतीय जनता पार्टी दिखावे की राजनीति करती है समाजवादी पार्टी दलितों की लड़ाई लड़ती हैl

बसपा नोएडा और लखनऊ में आयोजित करेगी कार्यक्रम

वहीं बीएसपी की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार बसपा अंबेडकर जयंती के दिन लखनऊ और नोएडा में बड़े कार्यक्रम करेगी मायावती को उत्तर प्रदेश में दलितों का सबसे बड़ा नेता माना जाता है लेकिन बसपा की राजनीतिक स्थिति बेहद कमजोर है ऐसे में अंबेडकर और कांशीराम को अपना आदर्श मानकर राजनीति करने वाली बीएसपी एक बार फिर से अंबेडकर जयंती के दिन बड़े कार्यक्रम का आयोजन करके अपनी सियासी पकड़ मजबूत करने में जुटेगी l

भाजपा के एजेंडे में है डॉक्टर अंबेडकर सपा है दलित विरोधी_बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता दीपक सोनकर ने कहा भारतीय जनता पार्टी पहली बार डॉक्टर अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम नहीं कर रही है हमारे राजनीतिक एजेंडे में डॉक्टर अंबेडकर हैं पार्टी की स्थापना के बाद से ही हम डॉक्टर अंबेडकर की जयंती मनाते हैं इस बार भी हम गांव गांव जाएंगे और दलित बस्तियों में जाकर सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी देंगे और हम योगी सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं जिसमें सरकार ने महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित करने का ऐलान किया है समाजवादी पार्टी दलित विरोधी है प्रमोशन में आरक्षण का विरोध समाजवादी पार्टी ने किया डॉक्टर अंबेडकर कांशीराम के नाम पर जिन जिलों का नामकरण किया गया था उसको बदलने का काम समाजवादी पार्टी ने किया समाजवादी पार्टी की नीति दलित विरोधी है l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here