Home Political news 2019 से जुड़े रिश्ते: क्या यूपी में फिर साथ आएंगे अखिलेश और...

2019 से जुड़े रिश्ते: क्या यूपी में फिर साथ आएंगे अखिलेश और मायावती?

8
0

यूपी में बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमाओं पर छतरी, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज

उत्तर प्रदेश में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार द्वारा छतरी लगाने के फैसले पर अब सियासत गरम हो गई है, समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी, कानपुर में पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा, “अब आप सोचिए, 9 साल जिस सरकार ने आरक्षण लूटा हो, हक मारा हो, वो अब बाबा साहेब की प्रतिमा पर छतरी लगाने जा रहे हैं।”

मायावती और सपा का गठबंधन

अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) से गठबंधन को लेकर कहा कि उनके और मायावती जी के संबंध 2019 में भी रहे हैं, उन्होंने कहा, “हम आज भी उनके समाज के लिए लड़ रहे हैं, PDA की लड़ाई हमारी पार्टी लड़ रही है और बीजेपी अब चुनावी दिखावा कर रही है।”

जब उनसे पूछा गया कि मायावती कहती हैं कि सपा सिर्फ दिखावा करती है, अखिलेश यादव ने कहा, “हमारे और मायावती जी के संबंध 2019 में भी रहे हैं, उनके समाज के लिए हम लोग लड़ रहे हैं और हम ही वो हैं जिन्होंने उनके बाद बाबा साहेब की प्रतिमा लगवाई।”

स्वास्थ्य और पुलिस व्यवस्था पर निशाना

सपा प्रमुख ने प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी सरकार पर हमला किया। कन्नौज सांसद ने कहा कि गरीबों को सरकारी अस्पतालों में इलाज सही समय पर नहीं मिल रहा और पुलिस सिस्टम भी पूरी तरह बर्बाद हो गया है। अखिलेश यादव ने अपने अंदाज में कहा, “बुरे दिन बस जाने वाले हैं।”

बीजेपी पर आरोप: दलितों का हक छीना

अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले 9 सालों में दलितों का हक मारा गया, उन्होंने कहा कि वही सरकार अब बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर छतरी लगवा रही है। उन्होंने आगे कहा, “प्रदेश में सबसे ज्यादा अगर बाबा साहेब की प्रतिमा किसी ने तोड़ी, तो वो बीजेपी के लोग हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here