Home Crime अतीक अहमद के ड्राइवर रहे मोहम्मद इरफान को गोली मारकर हत्या

अतीक अहमद के ड्राइवर रहे मोहम्मद इरफान को गोली मारकर हत्या

9
0

प्रयागराज में एक बार फिर गोलीबारी से दहशत फैल गई। माफिया अतीक अहमद के पूर्व ड्राइवर मोहम्मद इरफान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।

घटना करेली थाना क्षेत्र के बिस्मिल्ला चौराहे के पास की बताई जा रही है, जहां दो बाइकों पर सवार 4 नकाबपोश हमलावरों ने इरफान को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमला इतना अचानक था कि आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इरफान का पहले अतीक गैंग से संबंध रहा है। हत्या के पीछे जमीन विवाद या पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस वारदात ने शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here