Home Political news फतेहपुर में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का विपक्ष पर हमला, EVM मुद्दे...

फतेहपुर में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का विपक्ष पर हमला, EVM मुद्दे पर घेरा

6
0

यूपी के फतेहपुर पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने टीवी अस्पताल परिषद स्थित रेड क्रॉस भवन का लोकार्पण किया।वहीं उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब विपक्ष जीतता है तो उन्हें EVM सही लगती है, लेकिन हारने पर वे EVM को दोष देने लगते हैं; उन्होंने इन आरोपों को केवल अपनी हार छिपाने का एक बहाना करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव अपने निर्धारित समय पर ही होंगे और सरकार इसके लिए पूरी तरह तैयार है, साथ ही कोर्ट में लंबित मामलों का भी जल्द समाधान हो जाएगा।

ALSO READ:UP का ‘मिनी जामताड़ा’ बेनकाब! 70 पुलिसवालों का फिल्मी रेड, दबोचे 20 खतरनाक अपराधी ?

वही उन्होंने महिला आरक्षण बिल पर पूछे गए सवाल पर कहा “महिला आरक्षण बिल 16, 17, 18 को आएगा और पूरा फतेहपुर जनपद की बहनें निकल पड़ी हैं सड़क पर और मोदी जी का आशीर्वाद दें। और मोदी जी का आशीर्वाद मिला तो हमारी बहनें-बेटियां पार्लियामेंट में बैठेंगी और विधानसभा में बैठेंगी। वही उन्होंने मीडिया से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को एक ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि इसीलिए संसद का विशेष सत्र बुलाकर इसे लागू करने की व्यवस्था की गई है। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ये दल हमेशा से महिलाओं की प्रगति में बाधा बनते रहे हैं, जबकि भाजपा उन्हें उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है। अखिलेश यादव के बयानों पर पलटवार करते हुए उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकारों में गुंडे और माफिया सत्ता पर हावी थे, लेकिन वर्तमान सरकार में अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़ चुके हैं। उन्होंने विपक्ष को विकास के मुद्दे पर बहस करने की चुनौती दी और आगामी चुनावों में भाजपा की भारी जीत का विश्वास जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here