Home Political news फतेहपुर पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने विपक्ष पर साधा निशाना

फतेहपुर पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने विपक्ष पर साधा निशाना

29
0

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के बृजेश पाठक ने फतेहपुर में टीवी अस्पताल परिषद स्थित रेड क्रॉस भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव के परिणामों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “जब विपक्ष जीतता है तो EVM सही लगती है, लेकिन हारने पर वे इसे दोष देने लगते हैं। यह केवल अपनी हार छिपाने का बहाना है।”

उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर भी साफ किया कि चुनाव अपने निर्धारित समय पर ही होंगे और सरकार इसके लिए पूरी तरह तैयार है। साथ ही कोर्ट में लंबित मामलों का भी जल्द निपटारा किया जाएगा।

महिला आरक्षण बिल पर सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह बिल 16-18 अप्रैल को संसद में लाया जाएगा। उन्होंने फतेहपुर की महिलाओं और युवाओं से अपील की कि वे सक्रिय रूप से इसमें हिस्सा लें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर इसे लागू किया गया है।

विपक्षी दलों, विशेषकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये दल हमेशा से महिलाओं की प्रगति में बाधा बने हैं, जबकि भाजपा महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है। अखिलेश यादव के बयानों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में गुंडे और माफिया सत्ता पर हावी थे, लेकिन वर्तमान सरकार में अपराधी जेल में हैं या प्रदेश छोड़ चुके हैं। बृजेश पाठक ने विपक्ष को विकास के मुद्दे पर बहस करने की चुनौती दी और आगामी चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत का भरोसा जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here