Home Breaking News गाजियाबाद में 16वीं मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत: CCTV और पोस्टमार्टम...

गाजियाबाद में 16वीं मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत: CCTV और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा

16
0

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित थाना इंदिरापुरम क्षेत्र की जयपुरिया सनराइज सोसायटी में मंगलवार को 18 वर्षीय छात्रा की 16वीं मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत के मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है, इस घटना से जुड़े तीन नए सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिन्होंने पूरे मामले की तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है।

CCTV फुटेज में क्या दिखा?

सामने आए सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, युवती घटना के समय पूरी तरह अकेली थी, फुटेज में देखा गया कि सुबह करीब 5:53 बजे वह सोसायटी की लिफ्ट में दाखिल होती है और ऊपर जाती है, इसके कुछ ही मिनट बाद, 5:57 बजे उसके ऊंचाई से नीचे गिरने का दृश्य कैमरे में कैद हुआ, फुटेज में कहीं भी कोई अन्य व्यक्ति उसके आसपास नजर नहीं आता, जिससे यह स्पष्ट होता है कि किसी ने उसे धक्का नहीं दिया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने किया साफ

घटना के बाद परिजनों ने दुष्कर्म और हत्या के गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ऐसे किसी भी आरोप की पुष्टि नहीं हुई है, रिपोर्ट में न तो शारीरिक शोषण और न ही किसी तरह की जोर-जबरदस्ती के संकेत मिले हैं।

पिता के साथ आई थी सोसायटी

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका ने हाल ही में 12वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी। उसके पिता सोसायटी में गाड़ियों की सफाई का काम करते हैं और वह अक्सर उनके साथ वहां आती थी। घटना वाले दिन भी वह अपने पिता के साथ ही सोसायटी पहुंची थी।

आत्महत्या की आशंका, जांच जारी

सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला अब आत्महत्या की ओर इशारा कर रहा है, फिलहाल पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है कि छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया। जांच में परीक्षा का तनाव, पारिवारिक स्थिति या अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here