Home Uttar Pradesh गणतंत्र दिवस पर 35 पुलिसकर्मियों को मिलेगा मुख्यमंत्री सम्मान, सीएम योगी करेंगे...

गणतंत्र दिवस पर 35 पुलिसकर्मियों को मिलेगा मुख्यमंत्री सम्मान, सीएम योगी करेंगे अलंकरण

126
0
Filmitics
लखनऊ पुलिस लाइन में युद्ध जैसे हालात की मॉक ड्रिल, सीएम योगी बोले– हर नागरिक बने आपदा से निपटने में सक्षम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधान भवन के समक्ष ध्वजारोहण के बाद प्रदेश के 35 पुलिसकर्मियों को उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित करेंगे, इस दौरान 10 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री वीरता पदक और 25 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा, यह सम्मान प्रदेश की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों के असाधारण साहस और निष्ठा को दर्शाता है।

हर महीने मिलेगी प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित पुलिसकर्मियों को पदक और प्रशस्ति पत्र के साथ ₹1000 प्रति माह की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, वहीं मुख्यमंत्री प्रशस्ति पत्र पाने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र के साथ ₹25,000 की एकमुश्त नकद धनराशि दी जाएगी।

इन्हें मिलेगा मुख्यमंत्री वीरता पदक

  • बुलंदशहर – निरीक्षक, धर्मेंद्र सिंह राठौर
  • एसटीएफ – निरीक्षक, अमित
  • उपनिरीक्षक, केशव शांडिल्य
  • उपनिरीक्षक, राहुल कुमार
  • उपनिरीक्षक, घनश्याम यादव
  • मुख्य आरक्षी, रणधीर सिंह
  • आरक्षी, अमित त्रिपाठी
  • मथुरा – उपनिरीक्षक, अजय कुमार वर्मा
  • गाजियाबाद – निरीक्षक, मनीष बिष्ट
  • मैनपुरी – उपनिरीक्षक अवनीश कुमार त्यागी

इन्हें मिलेगा मुख्यमंत्री प्रशस्ति पत्र

  • उपनिरीक्षक, अमित कुमार
  • आरक्षी, शेखर वर्मा
  • सरफराज अहमद (बरेली)
  • उपनिरीक्षक पीयूष कुमार (लखनऊ कमिश्नरेट)
  • मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुमार
  • आरक्षी पवन भाटी
  • सोनू भाटी (मथुरा)
  • एसटीएफ – मुख्य आरक्षी बैजनाथ राम, आलोक रंजन, शिवानंद शुक्ला
  • आरक्षी विनोद कुमार यादव
  • मैनपुरी – आरक्षी नवनीत कुमार
  • आगरा कमिश्नरेट – निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा, जयवीर सिंह
  • मथुरा जीआरपी – निरीक्षक विकास सक्सेना
  • मुख्य आरक्षी लोकेश कुमार
  • जौनपुर – निरीक्षक आदेश त्यागी
  • मुख्य आरक्षी संदीप कुमार सिंह
  • अभिमीत कुमार तिवारी
  • आरक्षी सन्नी कुमार
  • आज़मगढ़ – मुख्य आरक्षी सुरेंद्र यादव
  • संभल – उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह
  • एटीएस – निरीक्षक भारत भूषण तिवारी
  • मुख्य आरक्षी संजय कुमार
  • मदन कुमार पासवान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here