Ayodhya दीपोत्सव 2025: 28 लाख दीपकों से सजेंगे 52 घाट, 2000 कलाकार करेंगे मंत्रमुग्ध प्रस्तुति

    1
    0

    दीपोत्सव की तैयारियाँ पूरी

    रामनगरी अयोध्या इस बार भव्य दीपोत्सव 2025 के लिए पूरी तरह तैयार है। राम की पैड़ी के घाटों पर दीपक पहुंचने का क्रम शुरू हो चुका है और अब तक 3 लाख से अधिक दीपक घाटों तक पहुंचाए जा चुके हैं। कुल मिलाकर 28 लाख से ज्यादा दीपक अयोध्या के विभिन्न घाटों और प्रमुख स्थलों पर सजाए जाएंगे।


    दीपों की बिछाई का क्रम

    जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर से राम की पैड़ी के घाटों पर दीपों की बिछाई का काम शुरू हुआ। इस बार लक्ष्मण घाट पर विशेष रूप से 1 लाख से अधिक दीपों की अनोखी सजावट देखने को मिलेगी। स्वयं सेवक घाटों के मानक और डिजाइन के अनुसार दीपक व्यवस्थित कर रहे हैं। राम की पैड़ी अब दुल्हन की तरह सजकर तैयार हो चुकी है।


    2000 कलाकार करेंगे प्रस्तुति

    दीपोत्सव 2025 में देशभर से 2000 से अधिक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इनमें उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों के करीब 500 कलाकार और लगभग 300 स्थानीय कलाकार भी शामिल होंगे।


    आयोजन स्थल और मंच व्यवस्था

    आयोजन स्थल पर एक वृहद मंच, तीन मध्यम और सात छोटे मंच बनाए गए हैं। इन मंचों पर अवधी और भोजपुरी भजन व लोक संगीत की प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगी।

    https://filmitics.com/surajbhan-singh-joins-rjd-there-will-be-an-interesting-contest-in-mokama/

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here