टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इस वक्त दर्शकों के बीच खूब चर्चा में है। शो के होस्ट सलमान खान हर वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स की गलतियां बताते हैं, और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। इस सीजन में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं तान्या मित्तल कोई उनके गेम का दीवाना है तो कोई उन पर निशाना साधने से पीछे नहीं हटता।
Also Read-बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल का नया गेम – अब बदल गई हैं समीकरण!
पिछले वीकेंड में सलमान खान ने तान्या को उनके रोने और ड्रामे को लेकर फटकार लगाई थी। लगता है, उसी के बाद तान्या ने अपना गेम पूरी तरह बदलने का फैसला कर लिया है। अब वह ज्यादा सोच-समझकर खेलती नजर आ रही हैं।जब मालती चाहर की एंट्री शो में हुई थी, तब उन्होंने तान्या को रियलिटी चेक दिया था। दोनों के बीच दूरियां साफ दिखती थीं। लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। ताजा एपिसोड में दोनों के बीच बातचीत और समझदारी का नया रिश्ता बनता दिखा।शो में हमेशा की तरह इस बार भी राशन को लेकर हंगामा हुआ।
कम राशन आने पर सभी कंटेस्टेंट्स ने मालती पर गुस्सा निकाला, लेकिन तान्या ने सबके उलट कदम उठाया। उन्होंने मालती को समझाया, उनका हौसला बढ़ाया और खाने के लिए मनाया। इसके बाद दोनों के बीच दिल की बातें भी हुईं।अब दर्शक कयास लगा रहे हैं कि आने वाले एपिसोड्स में तान्या और मालती की दोस्ती शो की नई चर्चा बन सकती है।पिछले वीकेंड में जहां सलमान ने तान्या को जमकर सुनाया था, वहीं अब दिवाली स्पेशल एपिसोड में माहौल थोड़ा अलग हो सकता है।





