पहले चरण की तैयारी तेज
बिहार में चुनावी माहौल गर्म हो चुका है। पहले चरण की वोटिंग 6 और 11 नवंबर को होगी, जबकि नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। सभी दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है।
भाजपा के स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट जारी
भाजपा ने जिन नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी दी है, उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शामिल हैं। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ, हिमंत बिस्वा सरमा, शिवराज सिंह चौहान, स्मृति ईरानी, गिरिराज सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, और केशव प्रसाद मौर्य जैसे नाम भी लिस्ट में हैं।
पटना में सीएम योगी का जोरदार संबोधन
16 अक्टूबर को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पटना पहुंचे और पूर्व सांसद रामकृपाल यादव के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद दानापुर में चुनावी सभा में उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा अराजकता आरजेडी के सहयोगी सपा वाले वहां पर इस अराजकता को फैलाते थे लेकिन आज उनकी क्या हालत है ये सब जानते हैं। 2005 से पहले बिहार की क्या स्थिति थी किसी से छिपी नहीं है।
सीएम योगी बोले – यूपी-बिहार का रिश्ता भगवान राम और मां जानकी जैसा अटूट
सीएम योगी ने कहा कि यहां की जनता आस्था का सम्मान करने वाली एनडीए सरकार के साथ है और इस बार फिर से एनडीए सत्ता वापसी करेगी। और यूपी-बिहार के बीच का रिश्ता सिर्फ संबंधों का नहीं बल्कि दोनों के बीच आपसी साझी विरासत है। दोनों राज्यों के बीच एक आत्मा का संबंध है।
माफिया पर सख्त रुख और नीतीश सरकार की तारीफ पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा
उत्तर प्रदेश में माफिया जहन्नुम की यात्रा” पर जा चुके हैं। उन्होंने नीतीश कुमार की सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार ने एनडीए की अगुवाई में विकास की नई कहानी लिखी है।





