Amethi : पटाखा हादसे में नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि समेत सात लोग झुलसे

    1
    0

    दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, हादसे में एक बच्ची भी गंभीर रूप से झुलसी

    अमेठी: दीपावली की रात जश्न के बीच अमेठी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। नगर पालिका परिषद गौरीगंज की अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक सिंह सहित कुल सात लोग पटाखा जलाने के दौरान झुलस गए। हादसे में सात वर्षीय बच्ची दिव्यांशी भी गंभीर रूप से घायल हुई है।


    घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

    हादसे के तुरंत बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
    झुलसने वालों में —

    • दीपक सिंह (42) निवासी पचेहरी गांव
    • अनिल मिश्रा (34) निवासी पहाड़गंज
    • राजेश (28) निवासी दूंदीपुर
    • लवकुश (22) निवासी माधवपुर
    • अरुनेश (19) निवासी वार्ड नंबर 21
    • दिव्यांशी (7) निवासी असैदापुर
      शामिल हैं।

    सीएमओ (CMO) ने अस्पतालों का किया निरीक्षण

    सूचना मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अंशुमान सिंह देर रात सीएचसी अमेठी पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ ने सीएचसी जगदीशपुर और सीएचसी जामो का भी दौरा किया और दीपावली के दौरान आपात सेवाओं की तैयारियों का जायजा लिया।


    “त्योहारों के दौरान लापरवाही न करें” — सीएमओ

    सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और बच्चों को पटाखों से दूर रखने की अपील की।

    https://filmitics.com/the-bjp-is-not-afraid-of-the-grand-alliance-but-of-jan-suraj-prashant-kishor-makes-a-big-claim/

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here