रोहित-विराट ने फेरा AUS के सपनों पर पानी, सुनील शेट्टी बोले- उन्होंने मुंह से नहीं बल्ले से दिया जवाब

    1
    0

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय क्रिकेट सीरीज में भारत ने आखिरी मैच में भारत ने धमाकेदार जीत दर्ज की। इस मैच में रोहित शर्मा ने 125 गेंदों पर 121 रनों की शतकीय पारी खेली तो वहीं विराट कोहली ने भी 84 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली। दोनों बल्लेबाज नाबाद रहे। दोनों की इस साझेदारी को लेकर सोशल मीडिया पर लोग तारीफ कर रहे हैं। वहीं फिल्म जगत से भी रोहित और विराट की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं।

    दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी ने भारत की जीत और रोहित शर्मा-विराट कोहली की पारी पर कहा- “यह सब कितना अजीब है कि हम उनके रिकॉर्ड, उनकी संघर्ष, आँसू और उनके बलिदान को कितनी जल्दी भूल जाते हैं। सिर्फ दो मैच और अचानक हर कोई आलोचक बन जाता है। उन्होंने सब सुना लेकिन वे शांत रहे, कुछ बोलने से बेहतर उन्होंने बल्ले से जवाब दिया। क्योंकि रोहित और विराट जैसे दिग्गजों को कोई बात साबित करने की ज़रूरत नहीं है।”

    बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे मैच में भारत ने रोहित शर्मा की शतकीय और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 9 विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज करते हुए भारत के सामने 237 रनों का लक्ष्य रखा था। वहीं भारत ने इस लक्ष्य को 38.3 ओवर में ही आसानी से हासिल कर लिया।

    ALSO READ:लखनऊ में सनसनी: डीएम कंपाउंड के पास युवक ने कार में खुद को मारी गोली

    वहीं रोहित शर्मा के बल्ले से दो साल बाद शतक आया है। जिसको लेकर उनके फैंस काफी खुश हैं। इससे पहले रोहित शर्मा ने साल 2023 में खेले गए एकदिवसीय क्रिकेट विश्वकप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में शतकीय पारी खेली थी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here