लखनऊ में सनसनी: युवक की गोली मारकर हत्या, शराब के पाउच और नमकीन के पैकेट मिले

    2
    0

    लखनऊ में बीती रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। युवक का शव सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। मौके से शराब के पाउच, नमकीन के पैकेट और एक हेलमेट बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि शराब पार्टी के दौरान विवाद हुआ, जिसके बाद युवक को गोली मार दी गई।
    घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। मृतक की पहचान बीकेटी के मामपुर बाना निवासी युवक के रूप में हुई है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    ALSO READ:जनधन खाता खोलने के मामले में यूपी देश में अव्वल

    डीसीपी उत्तरी ने दी जानकारी — कातिलों की तलाश में लगी पुलिस की विशेष टीम, जल्द होगा पूरे घटनाक्रम का खुलासा

    डीसीपी उत्तरी गोपाल चौधरी ने बताया कि हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा।पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से मिले साक्ष्य यह संकेत दे रहे हैं कि वारदात के पहले शराब पी जा रही थी और आपसी कहासुनी के बाद गोली चलाई गई।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here