बिहार चुनाव के बीच अब सियासत के मंच पर भोजपुरी फिल्मों के दो बड़े सितारे आमने-सामने आ गए हैं। गोरखपुर से बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने छपरा से आरजेडी उम्मीदवार खेसारी लाल यादव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि कुछ लोगों ने भोजपुरी इंडस्ट्री को बेच दिया और उसकी हालत खराब कर दी।रवि किशन ने कहा भोजपुरी सिनेमा में सनातन धर्म का नाम लेकर खूब कमाया, शोहरत पाई, लेकिन अब इंडस्ट्री बर्बादी की कगार पर है।
Also Read-लखनऊ में सनसनी: युवक की गोली मारकर हत्या, शराब के पाउच और नमकीन के पैकेट मिले
हम जब भोजपुरी को राष्ट्रीय स्तर तक ले गए थे, तब इसे मशाल की तरह सौंपा था, मगर हमने संसद का रास्ता क्या पकड़ा, इन्होंने इंडस्ट्री पर ताला लगा दिया।उन्होंने सवाल उठाया कि आज भोजपुरी फिल्में बंद क्यों हो गईं, दर्शक सिनेमाघरों से गायब क्यों हैं? उन्होंने कहाकभी मेरी फिल्में छपरा और पूरे बिहार में सिल्वर जुबली मनाती थीं, लेकिन अब कोई देखने नहीं आता। इसका जिम्मेदार कौन है? किसने भोजपुरी को बदनाम किया?”रवि किशन ने आगे कहा कि जो लोग सनातन विरोधी विचारधारा के साथ खड़े हैं, उन्हें जनता माफ नहीं करेगी।
बीजेपी सांसद ने यह भी कहा कि खेसारी लाल यादव ने स्वार्थ के लिए अपने विचार बदले हैं।पहले वे हमारे साथ थे, बीजेपी के लिए प्रचार करते थे, अब आरजेडी के साथ हैं। जनता सब जानती है।गौरतलब है कि इससे पहले बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी खेसारी लाल यादव को नचनिया कहा था, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी जुबानी जंग छिड़ गई थी।





