बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भोजपुरी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर आई है। भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के समर्थन में खुलकर उतरने का ऐलान किया है। अक्षरा ने कहा, मैं एक महिला होने के नाते उस लड़की यानी ज्योति सिंह के साथ खड़ी हूं। अब वह किसकी पत्नी है, इससे फर्क नहीं पड़ता। अगर कोई भी महिला हिम्मत के साथ मैदान में है, तो मैं उसका साथ दूंगी। छठी माई से प्रार्थना करती हूं कि वह जीते और अपने कष्टों से बाहर निकले।
Also Read-Tejashwi Yadav का बड़ा ऐलान — “महागठबंधन जीता तो वक्फ कानून कूड़ेदान में फेंक दूंगा”
यह बयान न सिर्फ बिहार की सियासत, बल्कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी हलचल मचा रहा है। वजह साफ है अक्षरा और पवन सिंह का पुराना रिश्ता। दोनों ने कई सुपरहिट फिल्में साथ की थीं और उनके बीच नजदीकियों की खूब चर्चा रही थी। खुद अक्षरा ने कई बार कहा था कि वह पवन सिंह से प्यार करती थीं और शादी की उम्मीद रखती थीं, लेकिन बाद में रिश्ता टूट गया। अक्षरा ने यहां तक आरोप लगाया था कि पवन सिंह ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और करियर खत्म करने की धमकी दी थी।
अब जब पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह के प्रचार से दूर हैं, वहीं अक्षरा का उनके समर्थन में उतरना कई सियासी और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को हैरान कर रहा है। अक्षरा का यह कदम न सिर्फ महिला सशक्तिकरण का संदेश दे रहा है, बल्कि यह पवन सिंह के खिलाफ एक सॉफ्ट पॉलिटिकल स्टैंड के तौर पर भी देखा जा रहा है।



