Home देश उत्तराखंड रजत जयंती: गांधी ग्राम आंगनबाड़ी केंद्र में पीएम मोदी के साथ...

उत्तराखंड रजत जयंती: गांधी ग्राम आंगनबाड़ी केंद्र में पीएम मोदी के साथ मासूम मुलाकात

448
0
उत्तराखंड रजत जयंती

उत्तराखंड की रजत जयंती के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गांधी ग्राम आंगनबाड़ी केंद्र में एक विशेष प्रदर्शनी आयोजित की गई, इस प्रदर्शनी में बच्चों की रचनात्मकता और विकासात्मक गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे थे, तभी एक नन्हीं बच्ची काजल ने जोर से पुकारा “मोदी जी… मोदी जी!”
इस मासूम आवाज को सुनकर प्रधानमंत्री खुद बच्चों के पास पहुंचे और मुस्कुराते हुए बच्चों से पूछा “मैं कौन हूं?” बच्चों ने एकजुट होकर जवाब दिया “मोदी जी!”

काजल ने इस खास मौके का फायदा उठाते हुए प्रधानमंत्री को गुलाब का फूल भेंट किया, और इस छोटे से इशारे ने माहौल को और भी भावपूर्ण बना दिया, आंगनबाड़ी केंद्र की हेल्पर शिखा ने कहा, हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि हमें प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का अवसर मिला।

प्रधानमंत्री ने बच्चों से बातचीत करते हुए पूछा, आप क्या करते हो? तो बच्चों ने मासूमियत से उत्तर दिया, हम ड्रॉइंग बनाते हैं।

यह प्यारा और यादगार पल न केवल बच्चों और प्रधानमंत्री के बीच की गर्मजोशी को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि छोटे बच्चे भी बड़े नेताओं के लिए अपने भाव व्यक्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here