योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद इन दिनों अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। जिनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो बिना हेलमेट बुलेट चलाते दिखाई दे रहे हैं। सत्ता के नशे में चूर मंत्री संजय निषाद खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए।
एक कार्यक्रम के दौरान मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने अधिकारियों के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया है।
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा होता है कि जिस मंत्री का खुद कानून पालन का रवैया ऐसा हो, वो जनता को क्या सीख देगा?
मंत्री संजय निषाद की यह हरकत न केवल यातायात नियमों की अवहेलना है, बल्कि योगी सरकार की सख्त छवि को भी धूमिल करती दिख रही है। मामला लगातार सोशल मीडिया पर तूल पकड़ रहा है।







